बहराइच ( कैसरगंज )। तहसील कैसरगंज में शुक्रवार को राजस्व संग्रह अमीन संघ, अमीन अनुसेवक संघ एवं लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बाइक चोरी के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर बाइक बरामद करने की मांग की।read more:https://pahaltoday.com/the-government-is-considering-increasing-the-pension-limit-to-rs-10000-per-month/प्रशिक्षण के दौरान हुई बाइक चोरी संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, राजस्व संग्रह अमीन विजय शंकर वर्मा 18 अप्रैल 2026 को प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने इंटरनेशनल स्कूल, फिरोजपुर गए थे। इसी दौरान उनकी बुलेट मोटरसाइकिल (UP51 BR 6702) स्कूल परिसर से चोरी हो गई। सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं घटना की सूचना तत्काल डायल 112 एवं थाना कैसरगंज पुलिस को दी गई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। सीसीटीवी फुटेज के बावजूद पुलिस खाली हाथ अमीन संघ का दावा है कि चोरी हुई बाइक विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रूप से दिखाई दी है, इसके बावजूद पुलिस अब तक वाहन बरामद करने में विफल रही है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अमीन, अनुसेवक एवं लेखपाल मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। तहसील परिसर में हुए इस प्रदर्शन से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है और अब सभी की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।