बाराबंकी। मंसारा क्षेत्र के नई सड़क तिराहा स्थित एक निजी आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश शर्मा को निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में मझवार/तुरैहा समाज के लोगों के लिए अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मझवार/तुरैहा समाज के लोगों को निम्न समाज का दर्जा दिया जाए ताकि उन्हें आरक्षण का लाभ मिल सके।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ यह ज्ञापन विभिन्न मांगों को लेकर दिया गया था, जिसमें एससी आरक्षण की मांग मुख्य थी। ज्ञापन सौंपते समय निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश निषाद, निषाद पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर निषाद, अन्तराम निषाद, मुकेश कश्यप, सतगुरु निषाद, शिवकुमार निषाद, राजू निषाद और प्रमोद निषाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।