श्रावण मास में मीट एवं शराब की दुकानें बंद कराने की मांग

Share

चिलकाना। राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर श्रावण मास के दौरान क्षेत्र की मीट एवं शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष महाराज ने कहा कि श्रावण मास सनातन धर्म का पवित्र पर्व है। इस दौरान कांवड़ यात्रा और शिवभक्ति के चलते धार्मिक वातावरण बना रहता है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ ऐसे में मीट एवं शराब की दुकानों के खुले रहने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने प्रशासन से श्रावण मास समाप्ति तक इन दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने की मांग की। इस अवसर पर अनुराग गर्ग, विशाल, लक्की, शुभम, रविंदर, प्रियांशु सहित राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *