जनभागीदारी से सफल हुआ वृक्षारोपण अभियान, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर फुली में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

Share
गाजीपुर/जमानियां। वन महोत्सव के तहत प्राथमिक विद्यालय शाहपुर फुली में मंगलवार को बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालय परिसर में अभिभावकों, ग्रामीणों एवं शिक्षकों की सहभागिता से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित क्षेत्र का विस्तार करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना रहा।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण तभी सफल होगा, जब यह जन आंदोलन का स्वरूप धारण करेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की जागरूकता लगातार बढ़ रही है।शिक्षक ब्लॉक संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी पूरे समुदाय को मिलकर निभानी होगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष वन महोत्सव के माध्यम से पौधारोपण कर हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया जाता है। सरकारी नर्सरियों से उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण पौधों के माध्यम से इस अभियान को और प्रभावी बनाया जा रहा है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी दायित्व निभाना होगा।इस अवसर पर अंकित कुमार सिंह, उर्मिला सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *