एएसपी शुभम अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय में की बीट पुलिसकर्मियों की समीक्षा

Share
भदोही। एएसपी शुभम अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी थानों से आए बीट कांस्टेबलों एवं हेड कांस्टेबलों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में बीट स्तर की पुलिसिंग को और सक्रिय, मुस्तैद व पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान एएसपी ने बीट पुलिसकर्मियों के पास उपलब्ध हिस्ट्रीशीटर (एचएस) निगरानी रजिस्टर तथा नकबजनी व चोरी के अभियुक्तों के निगरानी रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन एवं भौतिक सत्यापन किया। तकनीकी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक बीट पुलिसकर्मी के मोबाइल में यक्ष ऐप के सक्रिय होने तथा उस पर किए गए सत्यापन के विवरण की लाइव चेकिंग भी की गई।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/एएसपी ने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि बीट स्तर पर अपराधियों की कड़ाई से निगरानी की जाए और यक्ष ऐप पर डेटा को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए। उन्होंने लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए फील्ड में निरंतर सक्रियता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की त्वरित व सीधी कार्रवाई से जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *