मंडी में दर्दनाक हादसा: जेल रोड पर किराए के कमरे में कॉलेज छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Share
मंडी:  जिला मुख्यालय के जेल रोड क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक कॉलेज छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के रूप में हुई है, जो मंडी शहर के जेल रोड पर एक किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना का खुलासा शनिवार को तब हुआ जब छात्रा ने काफी समय तक अपने मामा का फोन नहीं उठाया। बताया जा रहा है कि छात्रा को अपने मामा के साथ कहीं बाहर जाना था, लेकिन बार-बार कॉल करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो मामा ने उसकी एक सहेली से संपर्क किया और उसे कमरे पर जाकर देखने को कहा।read more:https://worldtrustednews.in/it-is-a-day-to-remember-the-collection-and-preservation-of-historical-and-cultural-heritage-sonali-jain/सहेली जब जेल रोड स्थित कमरे पर पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए; छात्रा का शव कमरे के भीतर फंदे से लटका हुआ था। स्थानीय वार्ड के पूर्व पार्षद हरदीप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के बार-बार संपर्क करने पर भी जब छात्रा नहीं मिली, तब सहेली के माध्यम से इस दुःखद घटना का पता चला। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के ठोस कारणों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की हर पहलू से तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *