उरई (कुलदीप मिश्रा)। जालौन जिले में ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस (द्वितीय) के तीनों स्ट्रांग रूम को शनिवार को बंद कर सील कर दिया गया। यह कार्रवाई वीडियोग्राफी के बीच संपन्न हुई।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने बताया कि वेयरहाउस के स्ट्रांग रूम नंबर-1, नंबर-2 और नंबर-3 को ईवीएम तथा वीवीपैट की एफएलसी के समापन के उपरांत बंद एवं सील किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ सीलिंग प्रक्रिया के समय समाजवादी पार्टी से राजीव शर्मा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जिला सचिव विनोद कुमार नगरिया, भाजपा से शांति स्वरूप महेश्वरी, बसपा से उदयवीर सिंह दोहरे, भगवती शरण पांचाल एवं बृजेश जाटव, अपना दल (एस) से जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा एवं रोहित राठौर, आम आदमी पार्टी से जिला अध्यक्ष विनय चौरसिया तथा कांग्रेस से नगर अध्यक्ष राज कुमार वर्मा उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम-वीवीपैट के भंडारण और सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की मैनुअल ऑन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन नियमावली में दी गई है। यह नियमावली आयोग की आधिकारिक वेबसाइट “www.eci.gov.in/evm-vvpat” (https://www.eci.gov.in/evm-