ओजोन फार्मास्यूटिकल्स के सीएमडी श्री सुभाष सहगल एवं डॉ. किरण बेदी ‘ओजोन शील्ड’ पहल के शुभारंभ की घोषणा करते हुए।

Share

डॉक्टरों के साथ बढ़ती हिंसा, धमकी और कानूनी परेशानियों के बीच ओजोन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने चिकित्सकों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए ‘ओजोन शील्ड’ पहल शुरू की है। नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. किरण बेदी ने इसका शुभारंभ किया। कंपनी के अनुसार, यह किसी भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी की ओर से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए अपनी तरह की पहली पहल है। इसके तहत संकट का सामना कर रहे चिकित्सकों को व्यक्तिगत सुरक्षा संबंधी सहायता, मेडिको-लीगल मामलों में कानूनी मदद और जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग के माध्यम से भावनात्मक सहयोग दिया जाएगा।डॉक्टरों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं का उल्लेख करते हुए कंपनी ने बताया कि एम्स, सफदरजंग अस्पताल और वीएमएमसी के विशेषज्ञों द्वारा 1,500 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों पर किए गए राष्ट्रव्यापी सर्वे में 78.4 प्रतिशत ने ड्यूटी के दौरान धमकी मिलने, जबकि 58.2 प्रतिशत ने कार्यस्थल पर असुरक्षित महसूस करने की बात कही। ओजोन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक सुभाष सहगल ने कहा कि डॉक्टरों को हिंसा और अनावश्यक कानूनी परेशानियों के समय सहयोग देना उद्योग की जिम्मेदारी है। ‘प्रोटेक्टिंग द प्रोटेक्टर्स’ के मूल मंत्र पर आधारित इस पहल का उद्देश्य चिकित्सकों को सुरक्षा और विश्वास प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का मानसिक तनाव केवल उनका व्यक्तिगत नुकसान नहीं, बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करता है।

read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/डॉ. किरण बेदी ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि दूसरों की रक्षा करने वाले डॉक्टरों की कानूनी और सामाजिक सुरक्षा के लिए आगे आना सच्चे नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल और जागरूकता कार्यशालाएं चिकित्सा समुदाय को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाकर उनमें विश्वास पैदा करती हैं। करीब तीन दशक तक डॉक्टरों के साथ काम करने के अनुभव से इस पहल की अवधारणा विकसित हुई। कंपनी की फील्ड टीम देशभर में चिकित्सकों तक इसकी जानकारी पहुंचा रही है। शुरुआत स्त्री रोग विशेषज्ञों से की जा रही है, जिसके बाद इसे अन्य चिकित्सा विशेषज्ञताओं तक विस्तारित करने की योजना है। डॉक्टर व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से अपना नाम, विशेषज्ञता, शहर और ओजोन नेटवर्क से संबंधित सामान्य जानकारी देकर इस पहल से जुड़ सकते हैं।कंपनी के सीईओ अनिल कोठियाल ने कहा कि डॉक्टर देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते हैं। इसलिए उनका सहयोग करना सामूहिक जिम्मेदारी है। कंपनी का उद्देश्य सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में डॉक्टरों के प्रति सम्मान और उनकी भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी है। वर्ष 1991 में सुभाष सहगल द्वारा स्थापित ओजोन फार्मास्यूटिकल्स एक फॉर्मुलेशन आधारित कंपनी है, जो 14 चिकित्सीय क्षेत्रों में कार्य करती है और भारत तथा नेपाल में एक लाख से अधिक डॉक्टरों तक पहुंच रखती है। इसकी विनिर्माण इकाइयां बद्दी और गुवाहाटी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *