एसपी ने कोतवाली उरई का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Share

उरई। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने कोतवाली उरई का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली और थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाने का निरीक्षण किया।एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने पर जोर दिया। उन्होंने थाने में उपलब्ध व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने और कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह और एसएसआई विकेश बाबू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *