बहराइच ( मिहींपुरवा )। थाना मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम कल्लू गोढ़ी कुड़वा में शुक्रवार तड़के अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी, सोने-चांदी के जेवर और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया।पीड़ित सुशील कुमार पुत्र मनीराम के अनुसार 23/24 जुलाई 2026 की रात लगभग 2 बजे परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।readmore:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस आए और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 6 थान जेवर (सोना-चांदी), 88 हजार रुपये नकद तथा फूल के बर्तन सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़ित ने थाना मोतीपुर पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने जल्द खुलासे की मांग की है।