मानसून की पहली बारिश में ही नगर पंचायत घोसियां की जल निकासी व्यवस्था की खुल गई पोल

Share
भदोही। घोसिया नगर पंचायत में सोमवार को मानसून की पहली हल्की बारिश ने ही नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं और गंदा पानी सड़कों पर भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के वार्ड संख्या 13 सदर रोड, वार्ड संख्या 6 सेउर रोड, स्टेट बैंक के आसपास, मिश्रानी, अलीनगर और नहरा रोड सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। जलजमाव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि मानसून से पहले नगर पंचायत कार्यालय द्वारा नालों की उचित सफाई नहीं कराई गई थी। इसी कारण हल्की बारिश में ही जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। लगातार भरे रहने वाले गंदे पानी से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की व्यवस्था को तत्काल ठीक किया जाए और नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। पहली बारिश में ही सामने आई इस अव्यवस्था ने नगर पंचायत चेयरमैन द्वारा बारिश पूर्व की तैयारियों और सफाई व्यवस्था को लेकर किए गए दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। नगरवासियों ने चेयरमैन और चेयरमैन पति पर गंभीर आरोप लगाए। नगरवासियों का कहना है कि चेयरमैन से नगर और नगरवासियों तथा क्षेत्र की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। सभी काम चेयरमैन पति करते हैं। जब हल्की बारिश में ही नगर की यह स्थिति हो गई तो जब झमाझम बारिश होगी उस स्थिति में नगर की क्या स्थिति होगी। फिर तो लोग अपने घरों में कैद होने को विवश हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *