राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती

Share

सहारनपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के श्माय भारतश् (मेरा युवा भारत) अभियान के अंतर्गत यमुना खादर इंटर कॉलेज, कम्बोह मजरा में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राष्ट्र निर्माण के लिए युवा शक्ति का संकल्पष् विषयक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के वैचारिक विकास के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला युवा अधिकारी कुश कुमार के मार्गदर्शन में कॉलेज परिसर में वृहद डिजिटल रजिस्ट्रेशन अभियान चलाकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय युवाओं को मौके पर ही श्माय भारतश् पोर्टल से जोड़ा गया।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/ आयोजन को सफल बनाने में ब्लॉक सडोली कदीम के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (एनवाईवी) संजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विद्यालय के प्रबंधक नाथी राम काम्बोज, अध्यापक नितिन काम्बोज, सहायक शिक्षक अजय कुमार तथा गणित शिक्षक राहुल काम्बोज को सम्मान-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के साथ डिजिटल भारत अभियान से भी जुड़ना चाहिए। भारी जनभागीदारी और देशभक्ति के उत्साह के बीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *