ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई गई सर्वेक्षण सूची

Share

सोनभद्र। घोरावल विकास खंड के ग्राम पंचायत ढुटेर स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने के लिए खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुरसती देवी ने की।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/
बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष आवास प्लस सर्वेक्षण की पात्रता सूची पढ़कर सुनाई तथा योजना के उद्देश्य, पात्रता मानकों और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में सर्वेक्षण के आधार पर 139 संभावित पात्र लाभार्थियों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। बैठक के दौरान ग्रामीणों को सूची में दर्ज नामों के संबंध में आपत्ति एवं सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया गया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने सूची में अपना नाम शामिल न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पात्रता के आधार पर नाम जोड़ने की मांग उठाई। कई लोगों ने अपने नाम दर्ज कराते हुए पुनः जांच की मांग की। प्रधान प्रतिनिधि गुलाब सिंह चैहान ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पात्रता सूची का सत्यापन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। मौके पर सहायक पंचायत प्रतिक्षा, रोजगार सेवक आनंद कुमार मौर्य, सुधेंद्र पांडेय, विजय कुमार चैहान, धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह, राम लखन चैहान, मनोज कुमार पांडेय, तेज बहादुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *