पीएम सुरक्षा बीमा योजना ने दिया सहारा, मृतक के परिजन को मिला दो लाख का चेक

Share

सोनभद्र। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाएक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए सहारा साबित हुई। सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को योजना के तहत दो लाख रुपए की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/मंगलवार को केनरा बैंक की रॉबर्ट्सगंज शाखा में आयोजित एक कार्यक्रम में वाराणसी मंडल के बैंक अधिकारी बुलुसू पवन कुमार एवं लीड बैंक कार्यालय के अधिकारियों ने मृतक के पिता सीताराम को बीमा दावा राशि का चेक सौंपा। जानकारी के अनुसार सिद्धिकला क्षेत्र के भदोही गांव निवासी रविन्द्र 30 सितंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 4 अक्टूबर को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बताया गया कि रविन्द्र ने लगभग तीन वर्ष पूर्व बैंक मित्र शक्ति पाल के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपए वार्षिक प्रीमियम जमा कर बीमा कराया था। मृत्यु के बाद परिजनों ने बीमा दावा प्राप्त करने के लिए बैंक से संपर्क किया। आवश्यक दस्तावेज एवं विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बैंक प्रबंधन ने दावा स्वीकृत करते हुए मृतक के पिता को दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर वाराणसी मंडल के अधिकारी बुलुसू पवन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए संकट की घड़ी में आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की। शाखा प्रबंधक विश्वदीप मिश्रा ने बताया कि बेहद कम प्रीमियम वाली यह योजना दुर्घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है और आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *