डंड़े से हमला कर पुत्र ने ही अपने पिता को उतारा था मौत के घाट

Share

सोनभद्र। विण्ढमगंज थाना पुलिस ने सदोष मानव वध के एक सनसनीखेज मामले का मात्र आठ घंटे में सफल अनावरण करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 21 जून की रात लगभग 11 बजे ग्राम पकरी निवासी श्रीनाथ उम्र 52 वर्ष और उनके पुत्र सोनू उम्र 25 वर्ष के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आवेश में आकर सोनू ने डंडे से अपने पिता के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी क्रम में पुलिस ने 22 जून की शाम मुखबिर से सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि घरेलू विवाद के दौरान उसने गुस्से में अपने पिता पर डंडे से हमला कर दिया था। जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, कांस्टेबल तरुण वर्मा, कांस्टेबल आलोक कुमार तथा कांस्टेबल फिरोज अहमद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *