बलिया।74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में वाराणसी जोन की पुरुष फुटबॉल टीम के कांस्य पदक जीतने पर पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा प्रतिसार निरीक्षक की देखरेख में वाराणसी जोन की फुटबॉल टीम पिछले तीन माह से पुलिस लाइन बलिया में नियमित अभ्यास कर रही थी। इसी तैयारी के दम पर टीम ने 20 से 24 जुलाई 2026 तक बरेली में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जोनों की कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया। वाराणसी जोन की पुरुष टीम ने टीम प्रभारी, प्रशिक्षक, पीटीआई तथा टीम कप्तान के नेतृत्व में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 19 गोल दागे और तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।read more:https://khabarentertainment.in/the-drug-free-youth-developed-india-pledge-campaign-will-run-across-the-state-starting-august-2/टीम के आरक्षी अमन सिंह को पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने पर आयोजन सचिव द्वारा ‘गोल्डन बूट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि पुलिस कर्मियों में टीम भावना, अनुशासन और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है और इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं मानसिक तनाव को कम करने के साथ-साथ कार्यकुशलता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।एसपी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।