अश्लील वीडियो वायरल और ब्लैकमेलिंग से परेशान 15 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर लटका दी जान

Share
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत 1 जुलाई शनिवार के दिन करीब दो बजे एक नाबालिक लड़की ने आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी के फंदे पर झूल गई।आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परंतु वहां से भी उसे मऊ रेफर कर दिया गया। मऊ पहुंचने के बाद ही पीड़िता ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के घर के बगल के ही एक लड़के ने उसका कुछ अंतरंग वीडियो बना लिया था। जिसके बाद वह उसे लगातार अनैतिक मांग मानने का दबाव देता रहता था। लड़के के साथ उसके कुछ दोस्त भी शामिल थे। जिससे पीड़िता परेशान थी।किशोरी के चचेरे भाई ने बताया कि ऐसे ही 31 जुलाई को लड़का अपने कुछ दोस्तों के साथ लड़की को कहीं दूसरे स्थान पर बुला रहा था। तो लड़की नहीं गयी,तो वो बोली रहे थे कि तुम्हारा फोटो, वीडियो वायरल करूंगा। उसने अपने घर वालों को इसके बारे में बताया। इसके बाद हम लोग मनियर थाने पर गये।मुकदमा लिखवाये,तो एक मुजरिम पकड़ा गया,बाकी भग गये।उसके बाद इस्माइल दरोगा कल से आ रहे थे। इस्माइल दरोगा घर के अन्दर का फोटो वीडियो बनाये।उनके घर से बाहर निकलने के 10-15 मिनट बाद लड़की फांसी लगा ली।दो दिनों से पुलिस आ रही थी। यहां के लोग से पैसा लेकर पुलिस पटा जा रही है।हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।अगर हमारी सुनवाई नहीं होती है तो हम शव को मिट्टी नहीं देंगे।हम‌ शव रखे रहेंगे।वहीं मृतक किशोरी के पिता ने विदेश से मोबाइल द्वारा वीडियो के बनाकर कहा है कि ये बात हुआ था कि पता नहीं कब से जाहिद हमारी लड़की से बात कर रहा था। हमको पता नहीं था। स्माइल के साथ  मिलकर षड्यंत्र में दोनों रचे थे। और उसे बहला-फुसला करके उसे ब्लैकमेल करके उसके अश्लील वीडियो बना कर रखे थे। यह लोग वायरल किया जब हमको जानकारी हुआ। तो हम तो भी विदेश में हैं हमने अपने परिवार को थाने पर भेजा।read more:https://khabarentertainment.in/inner-wheel-club-planted-90-saplings-under-the-a-tree-in-mothers-name-campaign/ तो पुलिस दो लोगों को पकड़ी थी।रात में इस्माइल को छोड़ दिए। हमारे हिसाब से पैसा लेकर के उन लोगों के उपर कार्रवाई न करके उल्टे हमारे परिवार पर दबाव डाले।यही नहीं पाक्सो एक्ट और 354 की धारा न डालकर के 151 में लड़के लोग को चालान कर रहे थे।जब हमारी बात इस्माइल दरोगा से बात हुई।हम बोले कि कौन सी धारा आप लगाये है तो वो बोले कि तुम क्या जानते हो।वो कहे कि तुम माथा खराब कर रहे हो।ये लोग तीन-पांच करने लगे। मेरा परिवार घर गया। फिर इस्माइल दरोगा व दो कांस्टेबल हमारे घर गये।और हमारे घर का कोना-कोना लिखे।फिर हमारी लड़की से अंदर जाकर वे क्या बोले। लेकिन हमारे दिमाग से ये लोग कहें होंगे कि तुम्हारे भाई को टांग देंगे।इसके बाद मेरा परिवार पुलिस के पीछे-पीछे पूछना चाहती थी।हमारा परिवार करीब 100 मीटर तक पुलिस के पीछे-पीछे पूछने के लिए गया।इस बीच हमारी बहू ने देखा कि फंदे पर लटकी हुई है।उन लोगों(पुलिस) के जाने के बाद ही यह घटना हुई है।इस सम्बन्ध में एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि 31 जुलाई को थाना मनियर पर वादिनी ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसके गांव का ही जाहिद उसके बच्ची को बहला-फुसला कर उसकी बच्ची की कुछ अश्लील वीडियो बना ली थी, और उसके साथ छेडखानी की। इसमें तत्काल थाना मनियर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, साथ-साथ विवेचना की जा रही थी, इसी क्रम में आज पीड़िता बालिका किसी कारण से सुसाइड कर लिया जिसमें उसको उपचार हेतु भेजा गया था। जहां डॉ0 द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।स्थानीय पुलिस तत्काल पहुंची, और शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया है साथ ही साथ इस घटना में शामिल जाहिद सहित दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है।पूरी घटना की गहराई से विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *