चीनी मिल के डायरेक्टर ने मंदिरों का दर्शन कर मांगा सुख समृद्धि, लोक मंगल की कामना

Share

बहराइच ( महसी )l विधानसभा महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के पुत्र व नानपारा चीनी मिल के डायरेक्टर अखंड प्रताप सिंह ने श्रावण मास में क्षेत्र के मंदिरों में पहुंच पूजन अर्चन किया। भगवान शिव का जलाभिषके कर सुख समृद्धि व  लोक मंगल कामना की।डायरेक्टर अखंड प्रताप सिंह ने क्षेत्र के मंगलेश्वर महादेव मंदिर, ओरी दास बाबा मठ, प्रसन्ननाथ मंदिर, सागरनाथ मंदिर पहुंच माथा टेका। लोक मंगल की कामना की।साधु व संतों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंटकर आशीर्वाद लिया। अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि संतों का स्थान सबसे बड़ा है।rtead more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/………….. साधु व संत महात्मा हमेशा लोगों की भलाई के लिए कार्य करते हैं। इसके बाद उन्होंने दलित बस्तियों में पहुंच लोगों से कुशलक्षेम जाना। कहा कि समाज में समानता और भाईचारे का भाव होना चाहिए। समरसता से ही समाज का विकास संभव है। इस अवसर पर धर्मेंद्र शुक्ला, विद्याधर बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, मुख्तयार चौहान, रामनिवास जायसवाल, शशिकांत त्रिपाठी, कृष्णकांत शुक्ला, विजय मौर्या, आनंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *