विशेश्वरगंज में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, ग्राम समाज की जमीन कराई गई कब्जामुक्त

Share

बहराइच ( विशेश्वरगंज )। विकासखंड विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत तकिया में ग्राम समाज की भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। तहसीलदार पयागपुर अंबिका प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलवाया और अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।राजस्व विभाग के अनुसार ग्राम समाज के सार्वजनिक मार्ग की गाटा संख्या 877/0.7170 पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। न्यायालय के आदेश एवं उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 67(1) के तहत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/र्रवाई के दौरान वसीम पुत्र रोज अली, शाहबुद्दीन पुत्र मर्दन, निजामुद्दीन पुत्र रफीक, जाहिर हुसैन व मुस्तकीम, बच्चन पुत्र जलील, लीलावती पत्नी जोगू, हनीफ व अय्यूब, साब पुत्र रोज अली, गुलामी पुत्र सलीम तथा रबीना पत्नी बब्लू के अवैध निर्माण हटाए गए।तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि सरकारी एवं ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलेगी, वहां नियमानुसार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने पर प्रशासन की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया आवश्यक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *