शिक्षा के माध्यम से बदलेगा प्रदेश का भविष्य: डॉ.संजय निषाद 

Share
भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, शिक्षक कल्याण एवं छात्र हित को समर्पित महत्वाकांक्षी योजनाओं का भव्य शुभारंभ बुधवार को चित्रांगन लॉन, ज्ञानपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद रहे। प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे शिक्षकों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। प्रदेश के 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपए प्रति छात्र की धनराशि भेजी जाएगी। इसका उपयोग यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए किया जाएगा। लगभग 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों के हित में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू किया गया। इससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय संरक्षण का लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद‌ ने कहा कि गरीब, वंचित, मछुआरा समाज, किसान, शिक्षक और विद्यार्थी सरकार की प्राथमिकता में हैं।‌ शिक्षा और स्वास्थ्य समाज के विकास की नींव हैं।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ शिक्षक सुरक्षित होंगे तो नई पीढ़ी को बेहतर दिशा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य हर वर्ग को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कैशलेस चिकित्सा योजना को शिक्षकों के लिए दूरदर्शी पहल बताया। विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक योजना अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए है। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि नवीन नामांकन अभियान में भदोही ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद के शिक्षक राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। कार्यक्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को पोषण पोटली वितरित की गई। डॉ.संजय निषाद ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित पोषण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित करने की घोषणा भी की गई। इस मौके पर डीडीओ सपना अवस्थी, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए शिवम पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं ने मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *