यातायात नियम तोड़ने पर 138 वाहनों का चालान 

Share
भदोही। जनपद भदोही पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन के लिए विशेष अभियान चलाया गया।शांति भंग के अंदेशे में 3 अभियुक्त धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किए गए। वहीं यातायात नियम तोड़ने पर 138 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के उपनिरीक्षक सत्येंद्र राय द्वारा ग्राम सरईराजपुतानी से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान किया गया। थाना दुर्गागंज क्षेत्र के उपनिरीक्षक सत्यनारायण सिंह यादव‌ द्वारा ग्राम सेमरा से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान किया गया। यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/ इस दौरान 120 दो पहिया वाहनों एवं 18 चार पहिया वाहनों‌ सहित कुल 138 वाहनों का चालान किया गया। जहां पर उल्लंघनकर्ताओं से कुल एक लाख 42 हजार समन किया गया। भदोही पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट अवश्य लगाएं तथा सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *