ब्रह्मलीन तारानंद ब्रह्मचारी आश्रम में 28 जुलाई तक आयोजित होगी श्रीमद् भागवत कथा

Share
गंज । क्षेत्र के ग्राम निजातपुरा में ब्रह्मलीन तारानंद ब्रह्मचारी आश्रम में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का आयोजन किया जा रहा है । आयोजन 22 जुलाई से 28 जुलाई तक 1:00 बजे से 4:30 तक चलेगा।  ग्राम निजातपुरा के उमा महेश आश्रम के परिसर में प्रात हवन पूजन के साथ बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ दंडी स्वामियों के साथ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया । उमा महेश आश्रम में डॉ नरेंद्र शर्मा ने श्रीमद् भागवत सर पर धारण कर आश्रम में कलश यात्रा निकाली गई ।कार्यक्रम में मुख्य यजमान डॉ नरेंद्र शर्मा एवं मधुबाला शर्मा नरावली तथा डॉक्टर यजेंद्र शर्मा , नजीबाबाद उमा महेश हॉस्पिटल के स्वामी रहे ।उमा महेश आश्रम के पीठाधीश्वर श्री आत्मानंद ब्रह्मचारी जी के सानिध्य में हो रही ।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/कथा में आज कथा व्यास रामसनेही ब्रह्मचारी जी महाराज के द्वारा सुंदर कथा का वर्णन किया गया । आज की भागवत कथा में भक्ति महारानी की कथा धुंधकारी की कथा तथा आत्मदेव की कथा का वर्णन बड़े ही सुंदर ढंग से रामसनेही महाराज ने किया । मंच पर दूर-दूर से आए दंडी स्वामी रामनरेश दाताराम छैल बिहारी संतोष दंडी स्वामी कथा में मंच पर उपस्थित रहे । श्रीमद् भागवत कथा में आसपास के क्षेत्र जहानाबाद निजामतपुरा दारानगर गंज मौजीपुर तिमारपुर नहटोर माडी पुट्ठा के श्रद्धालु, महेंद्र भगत जी विशाल चौधरी हरिओम प्रधान भारत सिंह प्रजापति कल्याण सिंह सैनी संदीप चिकारा रजत चिकारा मंजू चौधरी आदि सैकड़ो श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण पान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *