भदोही। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार को राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, घोसिया, औराई से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। एसडीएम औराई शिवेंद्र कुमार वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रैली में शामिल छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम के उद्घोष के साथ जय रामपुर क्षेत्र में भ्रमण कर पुनः कॉलेज परिसर पहुंचीं। देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा।read more:https://pahaltoday.com/lodheshwar-mahadev-corridor-to-boost-pilgrimage-dr-dilip-agnihotri/केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में 14 एवं 15 अगस्त को राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, घोसिया, औराई परिसर में एकीकृत संचार आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय वृहद जागरूकता कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन के विविध आयामों के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी, गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विविध प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, वाराणसी के सहायक निदेशक डॉ.लालजी, प्रधानाचार्या कुसुम लता एवं दिव्यांशु मिश्र सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
One attachment • Scanned by Gmail