चन्दौसी। शहर और आसपास के यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा लिए पीतलनगरी डिपो की ओर से चन्दौसी से दिल्ली और वृंदावन के लिए दो नई वातानुकूलित बस सेवाएं शुरू की है। गुरुवार को राज्यमंत्री ने पूजन-अर्चन व हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।नगर के आजाद रोड स्थित रोडवेज बस स्टेशन से सुबह 11 बजे राज्यमंत्री गुलाब देवी ने विधिवत रुप से पूजन-अर्चना, नारियल फोड़कर व हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि नगर से प्रतिदिन वृंदावन के लिए श्रद्धालु व दिल्ली के लिए व्यापारी व अन्य लोगों का आना-जाना होता है। गर्मी में यात्रियों को असुविधा ना हो। इसलिए नई वातानुकूलित बसों को लगाया गया है। भविष्य में यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य योजनाओं को भी लाया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार जनता के सुविधाओं व विकास पर अपना ध्यान रखती है। प्रदेश में विकास की रफ्तार कायम है और आगे भी कायम रहेगी। रोडवेज बस स्टैंड से दिल्ली के लिए पहली बस सुबह पांच बजे रवाना होगी। यह बस संभल के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी और निर्धारित समय के अनुसार करीब सुबह 9:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से बस सुबह 10:20 बजे रवाना होकर करीब शाम 4:20 बजे चन्दौसी पहुंचेगी।read more:https://pahaltoday.com/the-houses-of-people-living-on-government-land-were-demolished/दूसरी बस सेवा चन्दौसी से वृंदावन के बीच संचालित होगी। यह बस अलीगढ़ और मथुरा के रास्ते वृंदावन जाएगी। चन्दौसी से बस सुबह आठ बजे रवाना होकर करीब दोपहर तीन बजे वृंदावन पहुंचेगी। वापसी में वृंदावन से बस शाम 4:30 बजे चलेगी और करीब रात 11:30 बजे चन्दौसी संभल समेत आसपास के यात्रियों को भी फायदा नई वातानुकूलित बस सेवाओं के शुरू होने से चन्दौसी के साथ ही संभल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और वृंदावन के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। एसी बस होने के कारण यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में अधिक आराम भी मिलेगा। खासकर दिल्ली और वृंदावन जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा सुविधाजनक साबित होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मनोज कठेरिया एड. ने किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह, चंद्रसेन दिवाकर छोटू, रोडवेज इंचार्ज राजीव यादव, अनिल मिश्रा, रोहित दिवाकर, राजेन्द्र मौर्य, गिरीश रतन, डॉ. टीएस पाल, मनोज दिवाकर, राजकुमार यादव, मोक्षिका शर्मा, संजय बंसल, शुभम अग्रवाल, यश मदन, आलोक शाक्य, मनोहर सिंह मौर्य, संजय सैनी, अनुज वार्ष्णेय अन्नू, पुष्पेंद्र मौर्य, मोनू राघव, आकाश कुमार, सुशील पाल, ज्ञान प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
…………..
6. रोडवेज बस स्टेशन पर बस को हरी झंडी दिखाती राज्यमंत्री गुलाब देवी।