नगीना । नवागत एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतकर्ताओं को सुना गया ,जिसमें एक शिकायत का समाधान किया जा सका।
नवागत एस डीएम प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिखायतें दर्ज हुई ,मौके पर कुल 1 शिकायत का ही निस्तारण किया जा सका ,शेष पैंडिंग सभी 34 शिकायते संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के लिए भेज दी गई ।read more:https://khabarentertainment.in/program-organized-on-save-the-farm-campaign-and-balanced-fertilizer-use/ समाधान दिवस में तहसीलदार अमरपाल सिंह ,नायब तहसीलदार नगीना पंकज सिंह राना , नायब बढ़ापुर श्याम सुंदर सिंह वैंस , बीडीओ ज्योति चौधरी ,एसडीओ विधुत रामकेश सिंह , खण्ड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह , खाद्य पूर्ति निरीक्षक नीरज वर्मा ,नगर पालिका ई. ओ सतीश कुमार व सी डी पी ओ अभिषेक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त सर्किल थानों के प्रभारी / प्रतिनिधि मौजूद रहे।