नगीना । कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के उद्यान वैज्ञानिक द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र नगीना व कृषि विभाग बिजनौर द्वारा खेत बचाओ अभियान एवं संतुलित उर्वरक उपयोग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को जानकारी दी गई। विकासखंड कोतवाली ग्राम पंचायत ईस्माईलपुर दमी में विकसित कृषि संकल्प अभियान, खेत बचाओ अभियान एवं कृषक चौपाल एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम में डा प्रतिमा गुप्ता, उद्यान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र नगीना द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र नगीना व कृषि विभाग बिजनौर द्वारा खेत बचाओ अभियान एवं संतुलित उर्वरक उपयोग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को जानकारी दी गई कि अपने घर पर ही प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए जैव उर्वरको व जैव उत्पाद का निर्माण करें इसके लिए प्रत्येक किसान अपने खेत पर वर्मी कंपोस्ट इकाई अजोलाइकाई प्राकृतिक खेती से संबंधित इकाई स्थापित कर फसलों की पोषक तत्वों की मांग के अनुरूप ही पोषक तत्व दे व उनके प्रबंधन की जानकारी दी, आदित्य कुमार गौतम सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) के द्वारा कृषि विभाग से संचालित होने वाली समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमें दलहन तिलहन व अनाज के बीच 50% अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं, सोलर पैनल के लिए कुसुम योजना, कृषि यंत्र के लिए कृषि यंत्रीकरण योजना, NFSM प्रर्दशन अन्य से भी योजनाओं की जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/ghaziabad-premier-league-inaugurated-with-great-fanfare-in-raj-nagar-extension-summercool-tigers-owner-sanjeev-gupta-welcomed-upca-president-nidhipati-singhania/ इस अवसर पर डॉ प्रतिमा गुप्ता, कृषि विज्ञान केंद्र नगीना, आदित्य कुमार गौतम सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) वासुदेव प्राविधिक सहायक, सहकारी समिति के कर्मचारी व कृषक उपस्थित रहे।