नगीना । क्षेत्राधिकारी नगीना ने क्षेत्र के अंतर्गत संचालित जन सेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधित दिशा निर्देश दिए गए । शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना राजेश कुमार सौलंकी द्वारा थाना नगीना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित जन सेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधित दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी जन सेवा केंद्र संचालकों की जिम्मेदारी होती है कि किसी भी कार्य को करने से पूर्व उससे संबंधित प्रपत्रों की सही से जांच कर ले संदिग्ध होने पर गलत कार्य करने से बच्चे और जबरन गलत प्रपत्र बनवाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा समाज में हो यह साइबर क्राइम से संबंधित कोई भी ऐसा कार्य कदापि ना करें जिससे आप या आपके सेवा केंद्र पर कोई आँच आ सके।read more:https://khabarentertainment.in/tree-plantation-and-environmental-conservation-program-organized-by-wwf-india/इस अवसर पर नगीना थाना प्रभारी अवनीत मान भी वहां उपस्थित रहे।