नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share

ओबरा, सोनभद्र। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को ओबरा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, गेटपास और 2,200 नकद बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना ओबरा में दर्ज मुकदमा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2), 127(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2) एवं 5(जी) के तहत वांछित आरोपी राहुल यादव पुत्र नागेश्वर यादव उर्फ पच्चू (26 वर्ष) निवासी ग्राम खैरातिया को सेक्टर-9 चैराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वनप्लस मोबाइल फोन, एक गेटपास तथा 2,200 नकद बरामद किया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जबकि मामले में शामिल बाल अपचारी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सदानंद राय, उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह, कांस्टेबल प्रवीण राय, धर्मेंद्र राजभर, राहुल श्रीवास एवं अवनीश कुमार पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *