गाजीपुर में रिश्तों का खौफनाक चेहरा: चार वर्षीय मासूम सिद्धार्थ की निर्मम हत्या, दादी हिरासत में; घरेलू विवाद जांच के केंद्र में

Share
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के गोड़ी खास गांव में चार वर्षीय मासूम सिद्धार्थ की निर्मम हत्या ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। तीन दिन से लापता बच्चे का शव गुरुवार सुबह घर से करीब 20–25 मीटर दूर चरी के खेत में मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति बेहद भयावह थी। शरीर पर धारदार हथियार से कई वार के निशान मिले, दोनों पैर कटे हुए थे, आंखें गायब थीं और सिर के बाल उखड़े हुए थे। घटनास्थल से बच्चे का एक कटा हुआ पैर भी बरामद हुआ।जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खेलने के लिए घर से निकला था। वह ननिहाल से आई एक हमउम्र बच्ची के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद बच्ची अपने नाना के घर लौट गई, लेकिन सिद्धार्थ घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने भांवरकोल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन गुरुवार सुबह खेत में शव मिलने से पूरे गांव में शोक और आक्रोश फैल गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। इसी दौरान बच्चे की दादी कबूतरी देवी के गांव से भागने की सूचना मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें गांव से कुछ किलोमीटर दूर पकड़कर हिरासत में ले लिया। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले बहू के जेवर को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। हाल ही में जेवर वापस किए जाने के बाद दादी ने बेटे से 50 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं मिलने पर परिवार में तनाव बना हुआ था। बच्चे के पिता जामवंत ने आरोप लगाया है कि उनकी मां सिद्धार्थ को पसंद नहीं करती थीं और अक्सर उसके प्रति अपशब्द कहती थीं।ग्रामीणों का यह भी दावा है कि दादी के कमरे से दुर्गंध आ रही थी और आशंका जताई जा रही है कि शव पहले वहां रखा गया होगा। हालांकि पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसे जांच का विषय बताया है।एडिशनल एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर तथा क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *