डीएम ने राजकीय बाल गृह दैलवारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share
ललितपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी  सत्य प्रकाश ने राजकीय बाल गृह (बालक) दैलवारा, ललितपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाल गृह में निवासरत संवासियों को इन्ट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराकर नवोदय विद्यालय में एडमिशन करायें, इसके साथ ही उनके परिवारों को ढूंढकर संवासियों को घर भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश अधीक्षक को दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बालगृह में संवालियों के रहन-सहन, भोजन, पहनावा, शारीरिक एवं मानसिक स्थिति के साथ-साथ उनकी शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल की। निरीक्षण के समय बाल गृह संवासी पढ़ाई करते हुए मिले। जिलाधिकारी ने परिसर का भ्रमण करते हुए शयन कक्ष, क्लास रूम, टॉयलेट और किचन का निरीक्षण किया तथा बालगृह में पर्याप्त सफाई   व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संवासियों से एक-एक कर वार्ता की और बालगृह की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिये कि इन संवासियों के परिवार वालों का पता लगाकर बाल संरक्षण समिति के माध्यम से इन्हें घर भेजने की व्यवस्था की जाए, साथ ही उन्हें इन्ट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराकर नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि संचासियों को व्यवहारिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा भी दी जाए, ताकि वे हुनरमंद बनकर स्वरोजगार से जुड़ें और आत्म निर्भर बनें।read  more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/जिलाधिकारी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि संवासियों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, व्यायाम, योगा आदि गतिविधियां नियमित रूप से कराई जाएं। इसके अलावा, किचन में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और पोषण का विशेष ध्यान रखने तथा मीनू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने परिसर, शयन कक्ष, क्लास रूम व टॉयलेट सहित पूरे परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानवाधिकार आयोग के मानकों के अनुरूप बच्चों के कल्याण और उनकी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हेमन्त पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी कुॅवर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व बाल संरक्षण समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *