जमानिया। सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रंगोलियों, दीपों और रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप दिया गया। पूरे विद्यालय में उत्सव का खुशनुमा माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए दीप सज्जा, रंगोली निर्माण, कला एवं शिल्प सहित विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की कलात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ ही प्रेम, सद्भाव, एकता और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देना रहा। इसके साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक सत्य प्रकाश मौर्य ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन को सराहनीय बताया। वहीं प्रधानाचार्य एल.डी. जेना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और संस्कारों के प्रतीक हैं। इन्हें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की अपील की।कार्यक्रम का समापन सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने ज्ञान, सद्भाव और मानवता का दीप जलाकर समाज को प्रकाशमय बनाने का संदेश दिया।