राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर लौटी बेटियों का फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत

Share
बलिया। सोनाडीह गांव की बेटियों ने राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर जिले का नाम रोशन किया है। उपविजेता बनकर मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस से बेल्थरारोड स्टेशन पहुंचने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष निलेश दीपू के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। कई खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल के जूते और पौष्टिक आहार के लिए दूध-फल जुटाना तक चुनौती है। इसके बावजूद मेहनत और जुनून के दम पर इन बेटियों ने फाइनल तक का सफर तय किया। अमेठी के डॉ. बीआर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 से 17 अगस्त तक जूनियर प्रदेशीय बालिका फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप आयोजित हुई।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इसमें सीयर ब्लॉक के सोनाडीह गांव की सलोनी, सुनैना, नीति, मंजू, आराध्या, संजना, ब्यूटी, संजनी, सुधा और रिया ने हिस्सा लिया।टीम ने देवीपाटन मंडल गोंडा को 17-0, मेरठ को 9-1, अयोध्या को 6-0, लखनऊ को 4-0 और आगरा को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में प्रयागराज से 0-2 से हारकर टीम उपविजेता रही। एमके आईटीआई के प्रबंधक असलम राही, सभासद एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष निलेश दीपू, सभासद राममनोहर गांधी, सभासद अमित जायसवाल, पूर्व सभासद चंद्रभूषण उर्फ पिक्की वर्मा, संदीप जायसवाल, मंटू मल्ल, मृत्युंजय गुप्ता, नंदलाल यादव और मंजीत कुमार ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत कर हौसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *