बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार मंगलवार को पंचायत भवन बोडिया में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की। शिविर में ग्रामीणों को एससी-एसटी वर्ग के लिए संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, उनके विधिक अधिकारों और शासन की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteसचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि पात्र लाभार्थी संबंधित विभागों के माध्यम से योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारों के उल्लंघन अथवा किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया से विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत और विधिक सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। सचिव ने बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नालसा की ओर से टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से जरूरतमंद लोग घर बैठे विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।शिविर में पंचायत सचिव चन्द्रशेखर, ग्राम प्रधान सुनील पाल, लेखपाल गीता सिंह, पंचायत सहायक विवेक सिंह, पैरालीगल वालंटियर्स विमलेश कुमार, बब्बन सिंह, शिव सागर, प्रवीण कुमार चौबे, रीता शर्मा, शिल्पी, दीप्ति एवं मीरा देवी सहित कर्मचारीगण और ग्रामीण मौजूद रहे।