गौरीगंज/अमेठी। जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर ऐंधी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव के लोग मौके पर जुट गए।read more:https://worldtrustednews.in/a-review-meeting-of-the-prime-ministers-adarsh-gram-yojana-was-held-under-the-chairmanship-of-cdo-bal-govind-shukla/
बताया जा रहा है कि सुबह परिजन युवक को जगाने पहुंचे तो कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। युवक का शव फंदे से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही गौरीगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और मातम का माहौल बना हुआ है।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।