भदोही कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

Share
भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के सोशल मीडिया सेल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत के मुताबिक, अजय कुमार पाल @ajaykum16798285 नाम के यूजर ने 17 सितंबर को अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की एक पोस्ट पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा में टिप्पणी की थी, जिसमें प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं का जिक्र था। मीना प्रजापति नाम के ‘एक्स’ अकाउंट ने इस टिप्पणी को टैग कर भदोही पुलिस को जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के साथ पोस्ट का स्क्रीनशॉट और लिंक भी दिया गया था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर केस दर्ज कर डिजिटल सबूतों को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *