महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार

Share
फतेहपुर चौरासी, उन्नाव। सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में मिशन शक्ति टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जमुनिहा कच्छ तिराहा के पास महपरापुर रोड पर आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक इश्तियाक खान के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर आनन्द कुमार (27) निवासी कछियनखेड़ा, मजरा सूसूमऊ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल गौतम, महिला हेड कांस्टेबल श्वेता तथा महिला कांस्टेबल दीक्षा और हिमांशी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *