शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, बीएसए ने की अधिकाधिक पेड़ लगाने की अपील

Share

बहराइच ( पयागपुर )। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पयागपुर में 13 से 17 जुलाई तक आयोजित पांच दिवसीय विकासखंड स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों के प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और व्यवहारिक बनाना है।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रतिभागियों को एनसीईआरटी की कक्षा-4 की नवीन भाषा एवं गणित की पाठ्यपुस्तकों का गहन अध्ययन कराया गया। इसमें अधिगम उद्देश्यों, गतिविधियों, अभ्यास कार्यों एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण में भाषा और गणित शिक्षण को रुचिकर, गतिविधि-आधारित और बाल-केंद्रित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।प्राचार्य डायट आशीष कुमार सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रशिक्षित और संवेदनशील शिक्षक आवश्यक हैं। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण के अनुभवों को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान बीएसए व डायट प्राचार्य ने आम, इमली, नींबू और आंवला के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा शिक्षकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर कई शिक्षक व संदर्भदाता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *