सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चैहान ने आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों मद्देनजर कानून व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार म आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने थानावार थाना प्रभारियों और आयोजकों से फीडबैक लिए। जिलाधिकारी श्री चैहान ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करें एवं बेहतर समन्वय स्थापित रखें। संबंधित विभागों के अधिकारी संयुक्त रूप से कांवड मार्ग का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराएं। सभी अधिकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता से करें, किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य ना होगी। नगर निगम एवं जिला पंचायत कावंड मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराए। कांवड मार्ग पर पडने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर कांवड यात्रा को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाए। विद्युत विभाग ध्यान रखें कि कांवड मार्गों पर विद्युत तार यदि जर्जर हैं तो उन्हें बदला जाए या फिर सुनिश्चित किया जाए कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। इसके साथ ही रास्ते में पडने वाले ट्रान्सफरों की बेरीकेटिंग करना सुनिश्चित करें। विद्युत खम्भों की मजबूती से कम से कम 08 फीट तक प्लास्टिक टेपिंग की जाए। इसके साथ खंभों और पेड़ो पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाया जाए। कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए यदि अतिरिक्त श्रमिकों की आवश्यकता हो तो उसको लगाकर कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। एनएचएआई के साइट इंजीनियर को कांवड मार्ग में पडने वाले एनएचएआई से संबंधित थानाक्षेत्र के थानाध्यक्ष से निरंतर संपर्क में रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर चल रही तैयारियों कों परखते रहें।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि मिशन मोड में कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिससे कांवड यात्रा सकुशल शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सकें। वन विभाग कांवड मार्गों पर गूलर के पेडों की छंटाई आवश्यक रूप से सुनिश्ति कराएं। मार्गों को गडढामुक्त करने, सडकों के डिवाईडरों पर रिफलेक्टर लगवाने सुनिश्चित किया जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों के उपरान्त सडक पर पडी सामग्री को हटा लिया जाए ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे। डीजे की ऊंचाई एवं चैड़ाई निर्धारित मानक के अनुसार रहे। सुनिश्चित किया जाए कि डीजे पर केवल धार्मिक गाने एवं भजन ही बजे। ऐसा कोई भी गाना न भेजे जिससे किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे। कांवड़ शिविरों को अनुमति देने में अनावश्यक देरी न हो लेकिन यह भी ध्यान रखा जाए कि आयोजक नियमों का पूर्ण पालन करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस अधिकारियों को निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी बेहतर तालमेल के साथ कार्य कर कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात मयंक पाठक, एसपी यातायात शैलेंद्र श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।