बहराइच। जनपद के थाना बौंडी क्षेत्र में बिजली लाइन ठीक करते समय एक लाइनमैन हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमनापुर मरवट निवासी अनिल के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/बताया जा रहा है कि अनिल बिजली की खराबी को ठीक करने के लिए कार्य कर रहे थे, तभी अचानक वह हादसे की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।लखनऊ में इलाज के दौरान लाइनमैन अनिल ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और परिजनों ने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने बिजली कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।