भदोही। फर्जी स्वतंत्रता सेनानी सर्टिफिकेट बनाकर पैसे लेकर चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस) में दाखिला कराने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने सूचना और इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन के आधार पर कार्रवाई की। अभियुक्त दिनेश कुमार वर्मा पुत्र मुन्नू राम वर्मा, निवासी नौतला थाना रामगांव जनपद बहराइच को बहराइच के नंदा इंस्टीट्यूट गेस्टहाउस ग्राम सोहरवा से गिरफ्तार कर लिया। थाना ज्ञानपुर में शिकायतकर्ता शाहिद अली ने 20 सितंबर 2025 को शिकायत दी थी कि राजकीय एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणी में जमा किया गया प्रमाण पत्र कूटरचित है। जांच में पता चला कि यह एक संगठित गिरोह का काम है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/जो फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर एमबीबीएस में दाखिला और सरकारी नौकरियों में भर्ती कराता है। इस मामले में पहले गिरोह के सदस्य शुभम सिंह निवासी मिर्जापुर और सरगना संजय दुबे निवासी विंध्याचल मिर्जापुर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना में प्रकाश में आए अभियुक्त दिनेश कुमार वर्मा के विरुद्ध बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) में कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि गिरोह फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र बनाकर अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में चयनित कराता था। इसी तरीके से वर्ष 2023 की पुलिस भर्ती में भी अभ्यर्थियों का चयन कराया गया था। भदोही पुलिस अब तक इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप और 3 मोबाइल बरामद किया हैं।