छात्राओं, महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और अधिकारों की दी जानकारी

Share
भदोही। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जनपद पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जनपद के सभी थानों द्वारा गांव, कस्बा, मोहल्ला, शिक्षण संस्थानों और मंदिरों में भ्रमण कर चौपाल लगाई गई।पुलिस टीमों ने छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और गुड टच-बैड टच की पहचान के बारे में जागरूक किया। महिलाओं को बताया गया कि बस, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी होने पर घबराएं नहीं, तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन पर शिकायत करें या नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज कराएं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए। यातायात नियमों की जानकारी देकर खुद पालन करने और परिवार को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090-वीमेन पावर लाइन, 181-वीमेन हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 102- गर्भवती महिलाओं एवं नवजात हेतु एम्बुलेंस, 108- एम्बुलेंस सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 101- अग्निशमन सेवा व 1930-साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। ग्राम चौपालों में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित और विधिक निस्तारण का भरोसा भी दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *