ललितपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत करा है कि उ०प्र० श्रम एवं सेवायोजन विभाग, जिला सेवायोजन कार्यालय, ललितपुर के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में एक वर्षीय लिपिकीय वर्ग का निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स संचालित किया जा रहा है साथ ही प्रशिक्षार्थियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाती है। आरक्षित वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जो जिला सेवायोजन कार्यालय, ललितपुर में पंजीकृत हो जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट एवं हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण हो और जिनकी आयु दिनांक 01 अप्रैल, 2026 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य हो, अपना आवेदन पत्र जिला सेवायोजन कार्यालय, ललितपुर में दिनांक 23 अप्रैल, 2026 को अपरान्ह 4:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति व जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करें। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक: 24 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10:30 बजे एवं पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 25 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, गोविन्द नगर कॉलोनी, ललितपुर में होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा है। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, ललितपुर में आकर व मोबाइल नं0 7007362396 पर सम्पर्क कर सकते हैं