गाजीपुर । अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद अपने हमराहियों के साथ कार्रवाई करते हुए फौजदारी मुकदमा संख्या 51/18, धारा 303, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंटियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रामसरन, रामकरन और रमपत शामिल हैं, जो सभी जगरूप के पुत्र और थाना सैदपुर क्षेत्र के बडेपुर गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।