कलम के हुनर से विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा, लेखन प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

Share
शेरकोट । विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को नई दिशा देने के उद्देश्य से बाबूजी मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल (बीएमआईएस) में हिंदी एवं अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी लेखन प्रतिभा और कल्पनाशक्ति का परिचय दिया।विद्यालय में आयोजित इस गतिविधि के दौरान बच्चों को अनुच्छेद लेखन, कहानी लेखन, नैतिक मूल्यों पर आधारित रचनाएं तथा अंग्रेजी में आर्टिकल राइटिंग जैसे विषय दिए गए। विद्यार्थियों ने अपनी सोच और समझ को शब्दों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते ही बना।कक्षा एक से हुरैन नाज, निशांत, अयाना मलिक, शुनाया और परी, कक्षा दो से पीहू सिंह, मोहम्मद आमिर असलम और अभिपाल, कक्षा तीन से अनाया, खुवाहिश चौहान, अलीना, जोया, आयंशा और प्रीत चौहान ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में कक्षा चार से आयरा अनवर, देव चौहान, शिवांगी, अनन्या, ऋषभ कुमार और सृष्टि, कक्षा पांच से काव्या, अवनी सैनी और मुबश्शिरा, कक्षा छह से तूबा नाज, सिदरा अंसारी और आयुष ने अपनी लेखन क्षमता दिखाई।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/वहीं कक्षा सात से उपासना, आसिया नाज और मोहम्मद सफवान तथा कक्षा आठ से शान्वी सूद, इनाया जहरा और चारु रानी ने भी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्या रजनी चौहान ने कहा कि लेखन जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को अपने विचार स्पष्ट रूप से रखने और नई कल्पनाओं को साकार करने का अवसर देती हैं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ भाषा पर पकड़ भी मजबूत होती है।प्रबंध निदेशक कफील अहमद और वकील अहमद ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की छिपी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना भी है। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।आयोजन को सफल बनाने में रिजा अरशद, सबिहा, कुमार केशव, मुस्कान और योगेंद्र कुमार सहित समस्त शिक्षकगण का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *