स्योहारा में आवारा कुत्तों का आतंक: 

Share
स्योहारा। नगर के गुरुद्वारा क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया, जब स्कूल से घर लौट रहे मासूम बच्चों पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब लोगों के बीच दहशत फैला रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुत्तों के झुंड ने बच्चों को घेर लिया और बच्चे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान पास में मौजूद एक दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए बच्चों को बचाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुद्वारे के आसपास आवारा कुत्तों का झुंड अक्सर बना रहता है और अब तक कई लोगों, खासकर बच्चों पर हमले हो चुके हैं। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और डर का माहौल है।read more:https://worldtrustednews.in/youth-congresss-save-farmers-and-youth-yatra-will-start-from-saharanpur-and-will-be-inaugurated-on-may-1/ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान नहीं चलाया गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
सूचना के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंच गया है, जबकि नगर पालिका प्रशासन पर अब कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, खासकर बच्चे घर से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *