बिजनौर। जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र में गोवध से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते दिनों दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को ग्राम रहतपुर नंगला के पास गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और लगातार तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में 16/17 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान संदिग्धों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी अजीम उर्फ छंगा (निवासी रहतपुर नंगला) पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, पशु काटने के उपकरण, एक मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है।read more:https://worldtrustednews.in/dlsa-secretary-nupur-srivastava-conducted-a-surprise-inspection-of-the-prison-legal-clinic-and-the-district-jail/घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोवध की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में पहले ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और अब मुठभेड़ के संबंध में भी अतिरिक्त धाराएं जोड़ी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।