श्रावण कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने की रणनीति तैयार, पुलिस अधिकारियों के साथ मंथन

Share
सहारनपुर। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस, सहारनपुर स्थित नवीन सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), सहारनपुर परिक्षेत्र की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, हरिद्वार और देहरादून सहित विभिन्न जनपदों के वरिष्ठ पुलिस एवं यातायात अधिकारियों ने भाग लेकर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/गोष्ठी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, कांवड़ियों की सुरक्षा, यात्रा मार्गों पर यातायात संचालन, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा विभिन्न जनपदों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष चर्चा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक शामली, पुलिस अधीक्षक यातायात सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून, पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की तैनाती, बैरियर व्यवस्था, रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन चिकित्सा सहायता तथा संचार व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की। डीआईजी ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए अंतरजनपदीय समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी जिलों की पुलिस को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना होगा।यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के वैकल्पिक मार्ग, डायवर्जन प्लान तथा रियल टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए।बैठक में स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, विद्युत विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रभावी योजना, सतर्क निगरानी और मजबूत समन्वय के माध्यम से कांवड़ यात्रा-2026 को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *