टू व्हीलर ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, गगन गुलाटी ने संभाली कमान

Share
सहारनपुर। सहारनपुर टू व्हीलर ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अंबाला रोड स्थित होटल स्काईलॉर्क में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (पंजी.) के अध्यक्ष विवेक मनोचा तथा वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात प्रभारी अमित तोमर उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/इस अवसर पर अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल एक वटवृक्ष की भांति है, जिसकी छत्रछाया में व्यापारी वर्ग सुरक्षित रहता है। संगठन सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा तथा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मुख्य अतिथि अमित तोमर ने व्यापारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी समाज शहर की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी व्यापारियों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग की अपील की।समारोह में घोषित नई कार्यकारिणी के अनुसार गगन गुलाटी को अध्यक्ष, मुस्तजाब अली को महामंत्री तथा बब्बल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संरक्षक के रूप में जपाल सिंह बत्रा, संयोजक राजबीर सिंह बत्रा, सह कोषाध्यक्ष चिराग बेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सैनी, संगठन मंत्री जोगेंद्र सहगल, मीडिया प्रभारी हैरी गोयल, प्रचार मंत्री ऋषि कक्कड़, संयुक्त महामंत्री विनय छाबड़ा तथा उपाध्यक्ष पद पर सन्नी नंद्राजोग, आलोक गुप्ता, दीपक बाठला और अमित जॉली को जिम्मेदारी सौंपी गई।मंत्री के रूप में तजेन्द्र सिंह, प्रवीन सहगल, रवनीत सिंह, रूचिर अरोड़ा और रविन्द्र सिंह खरबंदा को मनोनीत किया गया, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में प्रभात जैन, मनोज अरोड़ा, इदरीश अहमद, मोहम्मद साहिल, विनीत पुनिया, मयंक गुन्थल, राजेश जैन और सिदक बग्गा शामिल हैं।कार्यक्रम में व्यापार मंडल के महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुभव शर्मा, महामंत्री कुबेर नरूला, प्रभारी दीपक खेड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने व्यापारी एकता को मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *