ललितपुर -भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी एड ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/cleanliness-of-public-places-is-the-collective-responsibility-of-every-citizen-satish-sharma/ कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष भाजपा पं हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि पिछली बार मैं ने मा प्रदेश अध्यक्ष से लखनऊ में ललितपुर आने का आग्रह किया था मुख्य अतिथि एवं बक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जब से मैं प्रदेश अध्यक्ष वना हूं तव से मेरी इच्छा हर जिला में जाने की थी और मैं चाहता हूं कि हर कार्यकर्ता से रुबरु होकर उसकी राय जान सकूं अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हीं के परिश्रम और संगठनात्मक शक्ति के बल पर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि हमारा परिवार बहुत बड़ा है और हमें मिल कर काम करना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का पी डी ए उनका खुद का परिवार है। उन्होंने कहा कि सपा अब एक अराजकता का प्रतीक वन गया है इसलिए यह लोग अब अपने को पी डी ए कहने लगे हैं।जब कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास,सबका विश्वास की बात करती है। उन्होंने कहा कि हम सब आज से ही अगले विधानसभा चुनाव हेतु कमर कस लें। इस अवसर पर कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही । अंत में जिला प्रभारी ललितपुर मा सुरेश अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष मा प्रकाश पाल, कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी पं अनूप अवस्थी,श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली विवेक जैन,बरिष्ठ नेता अशोक गोस्वामी,बब्बू राजा बुन्देला, पूर्व अध्यक्ष गण प्रेमचंद पटैल, प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन,जगदीश सिंह लोधी एड, रमेश कुमार सिंह लोधी एड, राजकुमार जैन, जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी एड, गौरव गौतम,रजनी अहिरवार, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी, बरिष्ठ नेता गण पं रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, चन्द्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा,व्लाक प्रमुख कल्याण सिंह लोधी,रामू कुशवाहा, गन्धर्व सिंह लोधी बाबूजी सोनाली राजीव बबेले डा राजकुमार जैन, ईं भागीरथ बरुआ,डा स्वाधीनता कृष्ण, कमलापति रिछारिया, मोहन लाल रैकवार,अशोक रावत, जगदीश सिंह गोना कुसमाड़,रमेश खटीक, बंशीधर श्रीवास,जिला उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा नझाई, अवतार सिंह लोधी एड, उमाशंकर भोंड़ेले, रुचिका बुन्देला, अनुपमा जैन बजाज, अरविंद कौशिक,जिला कोषाध्यक्ष मनीष सड़ैया, क्षेत्रीय मोर्चा पदाधिकारी गण अजय पटैरिया,हरिओम निरंजन, धर्मेन्द्र गोस्वामी,शशिशेखर पांडेय, श्रीमती लक्ष्मी रावत,जिला मंत्री ध्रुव सिंह सिसौदिया,दीपक पाराशर,मिहरवान सिंह पटैल, प्रभूदयाल गन्धर्व, देवेन्द्र तिवारी, पूजा कश्यप,रुपेश साहू, विक्रांत रावत,अजय जैन साईकिल, मनीष अग्रवाल, गौरव चौधरी, बसंती लारिया, मण्डल अध्यक्ष गण भगतसिंह राठौर, बृजेश राजपूत, शैलेन्द्र सिंह बुंदेला, देवीसिंह बुन्देला, कृपाल सिंह लोधी,देशपत कुशवाहा,नीरज पटैरिया, सोबरन सिंह, मुकेश पाल, रामस्वरूप निरंजन, आशीष त्रिपाठी, रामगोपाल विश्वकर्मा, मोर्चा अध्यक्ष गण सुरेश टौंटे, सुरेन्द्र प्रताप रजक,सोनू चौबे, मनोज खटीक, सोमेश गुप्ता,दीपक शर्मा, आशीष हुड्डैत, दीपक मिश्रा,दीपक वैद्य, विनोद मिश्रा,शिवम पाराशर,अनुज शर्मा, आशीष सैनी,अमन द्विवेदी , गजेन्द्र सिंह लोधी, राहुल सिंह लोधी, मनोहर सिंह यादव, कल्लन कुशवाहा, पंकज जैन, सतीश पाठक,निहाल सिंह पटोरा कलां, अभिमन्यु सिंह लोधी,विजय प्रधान, राव साहव,दीपक सिंघई,कुंआतला,देवप्रकाश कल्लू पाल, अरविंद सिंघई आदि उपस्थित रहे।