महराजगंज तराई (बलरामपुर) पंद्रह दिन से लगातार खराब हो रहे एलटी तार के कारण 300 घरों की बिजली गुल है। करीब डेढ़ हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत लालनगर सिपहिया के उपभोक्ता ने पावर हाउस तुलसी पुर में जाकर मंगलवार को प्रदर्शन कर विद्युत सप्लाई कराए जाने की मांग की है। विभागीय लापरवाही से 300 घरों की आपूर्ति ठप है। डेढ़ हजार आबादी को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। बिजली न मिलने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।पीने के पानी के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा हैread more:https://pahaltoday.com/teenage-girl-dies-in-road-accident-while-returning-from-police-exam-brother-critically-injured/तो वहीं रातें भी जागकर गुजारनी पड़ रही है। अब तो हालात यह हैं, कि मोबाइल तक चार्ज करने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ता अमित वर्मा,राधेश्याम वर्मा ,रामजी मिश्रा ,दादू कश्यप ,राजेश कुमार,दिनेश कुमार,बादल वर्मा,मंगली कश्यप ,किश कुमार वर्मा,बंशीलाल वर्मा,आदि ने बताया कि विभागीय अधिकारी शीघ्र तार सही कराए जाने की बात तो कह रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी अब तक नहीं बदला गया है।ग्रामीण बोले, भीषण गर्मी में रात जागकर काट रहे। जेई विद्युत दया राम सिंह ने बताया की सूचना मिली है जल्द तार सही कराया जाएगा।